बिलावर नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 में 10 दिनों बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। स्थानीय ओमप्रकाश ने बताया कि पंपिंग स्टेशन की मोटर खराब होने के बाद मोहल्ले के करीब 2000 लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
उन्होंने बताया कि 10 दिनों बाद नई मोटर स्थापित किए जाने पर मोहल्ले में पेयजल सप्लाई बहाल हो गई, जिससे लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि इस समस्या को समाचार पत्र में शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद विभाग का मेकेनिकल विंग हरकत में आया और खराब पड़ी मोटर को बदला, जिसके बाद लोगों की समस्या का समाधान हो पाया।