फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गंदे नाले में दबाई जा रही पेयजल पाइपलाइन पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चकमंगा रकवाल में कंपनी पर नियमों की अनदेखी के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान चकमंगा रकवाल क्षेत्र में गंदे नाले के बीच पेयजल पाइपलाइन को कंक्रीट संरचना में दबाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कंपनी नियमों को दरकिनार कर पेयजल व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ कर रही है। इससे भविष्य में दूषित पानी की समस्या होगी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रमन कुमार, रमेश लाल, रामलाल और जोगिंदर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बनाए जा रहे नाले का रुख उनके रिहायशी क्षेत्र की ओर मोड़ा जा रहा है। पहले से जलभराव की समस्या झेल रहे इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। बीते साल बरसात में इलाके में कई घर जलमग्न हो गए थे। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी उनके इलाके में मोड़ने से आने वाली बरसात में जलभराव का खतरा सता रहा है। ग्रामीणों ने इस कार्य का कड़ा विरोध करते हुए प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि पाइपलाइन को नाले से हटाकर सुरक्षित और स्वच्छ स्थान पर शिफ्ट किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। जलशक्ति विभाग के अधिकारी फारूक खान ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान पाइपलाइन शिफ्ट करने की जिम्मेदारी संबंधित निर्माण कंपनी की होती है। कंपनी के कर्मियों को कहा गया है कि पाइपलाइन को नाले से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें