फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतली में जलशक्ति विभाग के वाटर प्लांट का बिजली ढांचा खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शीतली में जलशक्ति विभाग के वाटर प्लांट में बिजली ढांचा खराब होने से पुराने शहर समेत न्यू प्लॉट और आसपास इलाकों में पानी की किल्लत गहरा गई। लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई। बिजली बंद होने से मोटरें 10 से 12 घंटे तक नहीं चल पाईं। अधिकारियों के अनुसार इसे दुरुस्त कर अब पानी स्टोर किया जा रहा है। दो दिन में पानी की आपूर्ति बहाल होगी। शुक्रवार को पुराने शहर में आधा घंटा ही नलों में पानी मिला है। वहीं, न्यू प्लॉट और आसपास इलाकों में भी समस्या रही। दिनभर जलशक्ति विभाग के टैंकर आते रहे। पानी न आने से लोगों को परेशानी हुई है।
विज्ञापन

-----
शीतली में बिजली ढांचे के खराब होने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। दो दिन में समस्या हल हो जाएंगे। टैंकों में पानी स्टोर किया जा रहा है।
- विजय कुमार, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग, डिवीजन-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें