फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक बंद रहेगी नगर निगम की टैंकर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जलशक्ति विभाग के पानी टैंकरों के बाद अब नगर निगम के टैंकरों की सुविधा भी शहरवासियों को आगामी दो दिन तक नहीं मिलेगी। सुरक्षा के चलते कंपनी बाग से टैंकरों में पानी भरना बंद कर दिया गया है। 16 अगस्त से टैंकर सुविधा मिलेगी। वीरवार से जलशक्ति विभाग के टैंकरों की सेवाएं बंद हो गई हैं। अब नगर निगम के टैंकरों की सेवाएं भी बंद होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बारिश के बाद शहर में पेयजल किल्लत गहरा गई है। जानीपुर, मुट्ठी, शिव नगर, बख्शी नगर, पुराना शहर, बहु फोर्ट, सिद्दड़ा, मझीन और नरवाल आदि इलाकों में दिक्कत चल रही है। यहां से पानी के लिए टैंकरों की डिमांड भी की जा रही है। वहीं, हड़ताल के कारण भी पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। लोगों को कभी आधा तो कभी पौना घंटा ही पानी मिल रहा है। नगर निगम के सीटीओ निसार हुसैन राजा ने कहा कि सुरक्षा मसले के कारण कंपनी बाग से दो दिन पानी नहीं मिलेगा। इस कारण शहर में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें