जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। इस दौरान पुलिस का भी पहरा रहा है।
इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। अभी तक मांगों को पूरा करने के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी किया जाए। मौजूदा समय में तीन सौ रुपये प्रति माह दिहाड़ी मिल रही है। कम से कम पांच सौ रुपये दिहाड़ी दी जाए। कर्मचारियों को 72 माह का वेतन जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। कर्मियों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।