फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

Sun, 23 Jun 2024 08:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंपों का जलस्तर गिरा, लोग कर रहे दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नहीं हो पा रही आपूर्ति, जलसंकट के कारण लोगों का आ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी

मीरां साहिब। नल से जल योजना कागजों तक सीमित होने पर ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की नल से जल योजना से अब तक मीरां साहिब ब्लॉक के शत प्रतिशत घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है।

मरालिया पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो जाता है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दो साल पहले गांव सिंहपुरा में नल जल योजना के तहत टंकी का निर्माण करवाने के बाद बोरिंग करवाई गई थी, जिस पर दो करोड़ रुपये खर्च आया था। ग्रामीण सरदारी लाल का कहना है कि हालत यह है कि लोगों के घरों में लगे हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल का संकट और बढ़ गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुभाष दषगोत्रा ने बताया कि ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान हैं। गर्मी चरम सीमा पर होने पर नल जल योजना का पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से लोगो को पीने के पानी की आपूर्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिस ठेकेदार का टेंडर दिया था उसकी लेबर भाग जाने पर गांव में बिछाई लाइन का कार्य पूरा करने में दिक्कत आ रही है। ठेकेदार को अधूरा कार्य पूरा करने के लिए लिखित में निर्देश जारी किया गया है।

-प्रवीण अबरोल, एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें