फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक दिन छोड़कर दूसरे दिन 45 मिनट मिल रहा पानी, किराया ले रहे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के कई इलाके अभी भी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति से अछूते हैं। इन इलाकों में वैकल्पिक दिनों में 40 से 45 मिनट पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन किराया शहर के बराबर लिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब उन्हें पर्याप्त पानी ही नहीं दिया जा रहा है तो किराया भी आधा लिया जाए। जलशक्ति विभाग के नियमित जलापूर्ति के दावे रूप नगर, केरन, दुर्गा-नगर, चिनौर आदि में खोखले दिख रहे हैं। इससे यहां की हजारों की आबादी प्रभावित है।
चिनौर लक्ष्मीपूरम निवासी राजू शर्मा बताते हैं कि उनके क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या पिछले कई सालों से ज्यों की त्यों बनी हुई है। एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही पानी आ रहा है। हालांकि पानी की सप्लाई में कुछ हद तक सुधार जरूर हुआ है लेकिन उतनी मात्रा में अभी भी पानी नहीं मिल पा रहा है जिसके वे हकदार है व जितना किराया वे प्रति वर्ष दे रहे हैं। हमें मासिक औसतन 15 दिन ही अपर्याप्त पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी धीरज वर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों में क्षेत्र की आबादी कई गुणा बढ़ गई है, लेकिन पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं है। सरकार को पानी की सप्लाई के मुताबिक ही किराया लेना चाहिए। वे कहते है कि अगर पानी महीने में 15 दिन ही देना है तो किराया भी सरकार को आधा लेना चाहिए।
सरकार के सभी क्षेत्रों में पीने के पानी की बेहतर सप्लाई के दावे अभी खोखले दिखते हैं। क्षेत्रवासी रोहित कुमार ने बताया कि कभी हमारे इलाके में किसी के घर में खुशी का कार्यक्रम होता है या काेई अप्रिय घटना घट जाती है तो उस परिस्थिति में भी लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। लोगों को मजबूरन महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाकर पानी की जरूरत को पूरा करना पड़ता है।
विज्ञापन

जानीपुर निवासी सुरेश कपूर ने कहा कि सरकार उक्त इलाकों में पीने के पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए उचित कदम उठाए। पीने की कमी को दूर करने के लिए कदम उठाने के साथ जलशक्ति विभाग को सुनिश्चित करना चाहिए कि पानी साफ, स्वच्छ आए। बरसात शुरू होने वाली है, जिसमें दूषित पानी कई बीमारियों का कारण बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें