फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव और भूस्खलन के खतरे के बीच सीमा पर ड्यूटी कर रहे जवान

Sun, 07 Aug 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में मूसलाधार बारिश सीमा के प्रहरी जवानों के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आई है। मैदानों में वैसे तो उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन इन इलाकों में जलभराव एक बड़ी समस्या बनकर सामने आया है।
विज्ञापन


नदी-नालों में उफान के कारण फेंसिंग को भी हर बार नुकसान पहुंचता है। इससे आतंकी घुसपैठ की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में उफनाते नालों के रास्तों पर नजर रखते हुए ड्यूटी देना बहुत मुश्किल होता है। 

पिछले दो दिनों से पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में बने कई बंकरों में पानी भर गया है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित एलओसी पर भी भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षाबलों को मौसम की मार का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी सीमा पर से आतंकी काफी संख्या में घुसपैठ की कोशिशों में हैं। इसके चलते मूसलाधार बारिश के बीच हमारे जवानों ने सीमा पर निगरानी पहले से कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें