फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुज्जर बस्ती में मोटर जलने से 2 दिन से पानी की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
-30000 आबादी परेशान, लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कस्बे की गुज्जर बस्ती में ट्यूबवेल की मोटर दो दिन से खराब है। आधे कस्बे की पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। पीने के पानी के संकट से लोग परेशान हैं। उन्हें पैसों से पानी खरीदना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं परंतु जल शक्ति विभाग मोटर को ठीक नहीं करवा पाया है। लोगों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान न किया तो प्रदर्शन किया जाएगा।
लोगों ने बताया कि कस्बे के वार्ड 4,5,9,12 और 13 की पानी की सप्लाई प्रभावित है। लगभग 30000 आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। लोगों को पानी के टैंकर और छोटे कैंपर में पानी मंगवाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग खराब पड़ी मोटर को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। दिनभर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ड 5 के पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि पानी की सप्लाई बंद होने के चलते शिकायतें आ रही हैं। जल शक्ति विभाग को खराब पड़ी मोटर को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। परंतु दो दिनों से समस्या हल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। समस्या हल न हुई तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुशील कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई ठप होने से लोग परेशान हैं। पानी के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जनप्रतिनिधि और जल शक्ति विभाग लोगों को सुविधा देने में असफल हो रहे हैं।

मामला ध्यान में है ः जेई
उधर, जल शक्ति विभाग के जेई अमरजीत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है। कोशिश की जा रही है कि खराब मोटर को सोमवार तक ठीक हो करवा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें