फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड्डू गांव में आठ दिनों से पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल के भड्डू गांव में आठ दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं की गई है। इससे करीब सात हजार ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया ने जल शक्ति विभाग को चेतावनी दी है कि अगर वीरवार तक गांव में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो वह स्थानीय ग्रामीणों के साथ धार सड़क पर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
सरपंच ने बताया कि आठ दिन पूर्व भूस्खलन की चपेट में आने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया है। सरपंच ने कहा कि पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। कई लोग तो बारिश का पानी उपयोग करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि जल शक्ति विभाग समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है और गांव वासी इन दिनों पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे उन्होंने बताया के अगर वीरवार को गांव में पेयजल सप्लाई नहीं की गई तो वह गांव वासियों सहित धार सड़क पर बैठकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सरपंच ने उपायुक्त से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एईई अनिल जंजुआ ने कहा कि नई पाइप मौके पर पहुंचा दी गई है। बारिश ज्यादा होने के कारण विभाग के कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त हुई लाइन को ठीक करने में परेशानी आ रही थी। अब मौसम साफ हो गया है। जल्द क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को ठीक कर गांव में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें