फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब तीन माह तक नहीं मिलेंगे नल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पारा बढ़ता जा रहा है। शहर में पानी की आपूर्ति मांग से कम हो रही है। मौजूदा समय में 54 एमजीडी पानी चाहिए लेकिन 44 एमजीडी ही आपूर्ति हो पा रही है। पानी की किल्लत को देखते हुए जलशक्ति विभाग ने 31 अगस्त तक नए नल कनेक्शनों पर रोक लगा दी है। शहर के दोनों डिविजनों में नलों के लिए आए आवेदनों को रोक दिया गया है। अब पहली सितंबर के बाद नए कनेक्शन मिलेंगे। कुल दस हजार नलों के लिए लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

नल कनेक्शन पर रोक का कारण विभाग ने गर्मी को बताया है। गर्मी के मौसम में मांग ज्यादा है। प्रति उपभोक्ता को 135 लीटर पानी मुहैया करवाया जाता है मगर गर्मी के कारण 80 और 90 लीटर पानी ही मिल रहा है। यानी जरूरत पूरी नहीं हो रही है। घरों में गर्मी के कारण पानी का प्रयोग बढ़ा है। मगर नलों में पानी कम आ रहा है। शहर में नल ही एक मात्र पानी की आपूर्ति करते हैं। शहर में प्राकृतिक जल स्त्रोत नामात्र है। जहां पर है, वहां पर पानी पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन


कोट
31 अगस्त तक पानी के कनेक्शनों पर रोक रहेगी। पहली सितंबर से कनेक्शन मुहैया करवाए जाएंगे। पानी की मांग बढ़ गई है। इस कारण फैसला लिया गया है।

- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें