फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में सरकारी भूमि से हटाएं अतिक्रमण वरना कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव इंदिरा नगर में विलोल के किनारे सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण का प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। मौके पर पहुंच कर गुज्जर समुदाय के लोगों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को गांव इंदिरा नगर में विलोल किनारे गुज्जर समुदाय की ओर से कच्चे कुल्लों में पक्का निर्माण की शिकायत के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने दबिश दी। लोगों ने बताया कि वह 30 वर्षों से कच्चे कुल्ले बनाकर रह रहे हैं। श्मशान घाट के पास गुज्जर समुदाय के चार परिवारों बाजदीन, उमरदीन, मक्खन दीन और तालिब ने कच्चे कुल्लों के भीतर पक्का निर्माण किया है। पुलिस ने नायब तहसीलदार मुख्तियार जरगर को बुला सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें