फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन

Thu, 20 Apr 2023 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ में 70 फीसदी लोग बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिस कारण विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह जानकारी सोमवार को पीडीडी के अधिकारियों ने एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी है। साथ ही कहा गया कि जो बिजली बिल का भुगतान नहीं करेगा उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं, बैठक में बिजली की अघोषित कटौती को कम करने के लिए भी मंथन किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को एसडीएम खौड़ ने क्षेत्र में अघोषित बिजली की कटौती के संबंध में बिजली विभाग के क्षेत्र में तैनात चारों बिंग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर डीडीसी उपाध्यक्ष जिला जम्मू सूरज सिंह भाऊ भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि बिजली की इन दिनों क्षेत्र में भारी कटौती चल रही है, जिससे लोग परेशान हैं। आए दिन कई प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में पहुंच कर समस्या को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। लोगों के अनुसार दिन के साथ-साथ रात को भी बिजली नहीं आ रही है। गर्मी के मौसम की शुरूआत में ही ये हाल है तो बाद में क्या होगा। डीडीसी उपाध्यक्ष ने कहा यह यह क्षेत्र कृषि प्रधान है और अब किसानों को धान की रोपाई के समय बिजली की अधिक जरूरत रहेगी और अगर ऐसा ही चलता रहा तो मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपजिला खौड़ के 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो बिजली का किराया नहीं दे रहे हैं। जितना राजस्व इकठ्ठा होगा बिजली भी उतनी ही दें पाएंगे। विभाग उपजिला खौड़ में बिल वसूलने के लिए सख्ती करेगा। इस मौके पर बिजली विभाग के एईई पुरुषोत्तम कुमार अबरोल, एई पुरुषोत्तम लाल शर्मा, जेई रोहित शर्मा, संदीप शर्मा व एफएम हरबंस सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें