फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेयर हाउस में चुनावी सरगर्मियां तेज, नामांकन का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान दीपक गुप्ता ने किया नामांकन, आज शाम तक स्थिति हो जाएगी स्पष्ट
विज्ञापन

12 जनवरी को होंगे नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ट्रेडर्स फेडरेशन, वेयरहाउस/नेहरू मार्केट में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज नामांकन की आखिरी तारीख है। शाम पांच बजे के बाद नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी छह पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों ने सक्रियता बढ़ा दी है।
शनिवार रात तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बता दें कि वेयरहाउस मंडी जम्मू संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी है। 12 जनवरी को इसकी नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

फेडरेशन के चुनाव में 550 से ज्यादा सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। पहले इस चुनाव को दिसंबर के महीने में ही करवाया जाना था, लेकिन मतदाता सूची तैयार नहीं होने के कारण इसे जनवरी तक स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को फेडरेशन के पूर्व प्रधान दीपक गुप्ता ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया। दीपक साल 2021 से 2024 तक फेडरेशन के प्रधान रह चुके हैं। वहीं 2015 से 2018 और 2018 से 2021 तक दो बार फेडरेशन के महासचिव भी रहे हैं। गुप्ता ने चुनाव से पहले वेयरहाउस में ही सभा का आयोजन किया।
सभा में फेडरेशन के कई पूर्व पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया। गुप्ता ने कहा कि उनके कामकाज से फेडरेशन के सभी सदस्य अच्छी तरह से परिचित हैं। उन्होंने हमेशा व्यापारियों की सभी समस्याओं पर प्राथमिकता से काम किया है।
विज्ञापन

27 को नाम वापसी, 12 को मतदान : 12 दिसंबर को फेडरेशन के चुनाव अधिकारी राजेश भगोत्रा ने एक पत्र जारी किया था। पत्र में पत्र में चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई थी। पत्र के अनुसार 17 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गए, जो 21 दिसंबर यानी कि आज तक चलेगी। इसके बाद 25 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच में उम्मीदवार के साथ केवल उसके प्रस्तावक और अनुमोदक को भाग लेने की अनुमति होगी। 27 दिसंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 12 जनवरी को अखनूर रोड पर स्थित एक पैलेस में सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें