फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निगम के ऑटो में कूड़ा नहीं, परेशानियां भरीं, वार्ड-8 के ओल्ड रिहाड़ी की 3 गलियों से नहीं उठाई जा रही गंदगी, स्ट्रीट लाइटें भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। वार्ड-8 के ओल्ड रिहाड़ी में नगर निगम का ऑटो सिर्फ घूमने तक सीमित रह गया है। कूड़ा सड़कों पर या घरों में पड़ा रहता है। इस कारण लोगों को गंदगी के बीच जीवन बसर करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कई बार अधिकारियों को समस्या बता चुके हैं, मगर सुनवाई कहीं भी नहीं हो पा रही। हेल्थ विंग के अफसर सफाई के दावे करने से आगे नहीं बढ़ पा रहे। पार्षद के कार्यकाल के दौरान भी गंदगी से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाई थी। अब तो हाउस भंग हो चुका है, ऐसे में समस्या और विकराल हो गई है।
लोगों के अनुसार हर महीने ऑटो के लिए 100 रुपये देते हैं लेकिन कूड़ा उठाया नहीं जा रहा। हालांकि मेन रोड में ऑटो आता है, पर संकरी तीन गलियों में ऑटो जा नहीं सकता। ऐसे में लगभग 40 घरों का कूड़ा खुद बाहर लाते हैंं तब तक ऑटो चला जाता है। यही नहीं, स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। रात को अंधेरे में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। शिकायत करने पर लाइट चल जाती है, फिर कुछ समय बाद बंद हो जाती है। इसके अलावा Jk02BF1283 नंबर का प्राइवेट ऑटो वार्ड-8 और 9 के बीच में कूड़ेदान का काम कर रहा है। इसे साफ करने के लिए सफाई कर्मचारी सीमा पार काम का तर्क देते हैं।
विज्ञापन


फैल रही बीमारियां
करतार चंद के अनुसार घर के साथ लंबे समय से गंदगी से भरा ऑटो खड़ा है। ऐसे में बीमारियां फैल रही हैं। हंस राज का कहना है कि निगम का ऑटो सुविधा के नाम पर दुविधा बन गया है। देवदास भी समस्या से परेशान हैं। कहते हैं-कोई भी स्थायी सफाई कर्मचारी नहीं है। राकेश कुमार बताते हैं कि स्ट्रीट लाइटें बस शोपीस बन चुकी हैं।
विज्ञापन


9419182088 नंबर पर करें शिकायत
हेल्थ अफसर डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि कुछ गलियां हैं जहां ऑटो नहीं जा सकता। इसलिए हिदायत दी है कि ऑटो बाहर खड़े कर कचरा एकत्रित करें। अगर सुविधा नहीं पा रही तो 9419182088 पर व्हाट्सएप के जरिये शिकायत दें। इसी तरह एक्सईएन अरुण गुप्ता ने कहा कि ईईएसएल एप पर लोग बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें