फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड-73 में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से नोकझोंक, पुलिस ने मामला शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिजली चोरी की जांच करने गई टीम का लोगों ने विरोध किया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक होने लगी। मामला बढ़ता देख जांच टीम ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही बिल में दोगुना बढ़ोतरी हो गई है। पहले अन्य वार्डों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएं, फिर हम लगवाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, वार्ड-73 के मां काली नगर में बिजली विभाग की टीम लोगों के कनेक्शनों की जांच करने के लिए पहुंची। इस दौरान कई घरों में अवैध कनेक्शन पाए। इस पर टीम ने स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी। इसके विरोध में लोग एकत्रित हो गए और स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर बहस करने लगे। धीरे-धीरे दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई और तीखी नोकझोक होने लगी। इस बीच ,तहसीलदार अशोक चौधरी पुलिस के साथ पहुंच गए। सतपाल सिंह, जगविंदर सहित अन्य लोगों को समझाया गया। तहसीलदार ने कहा कि अवैध कनेक्शन वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर के कारण बिल अधिक आ रहे हैं। लाखों रुपए के बिल थमा दिए गए। दो वक्त की रोटी का गुजारा करने के लिए पैसे नहीं है, ऐसे में घरों की लाइट काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें