फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती पर भड़की रोष की चिंगारी... वार्ड-31 भगवती नगर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड-31 भगवती नगर में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। 24 में सिर्फ पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। हर आधे घंटे के बाद कट लग रहा है, जिसका असर पानी की आपूर्ति पर पड़ा है। वीरवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पार्षद से लेकर विभागीय अधिकारियों को परेशानी से अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। जसमीत कौर व पुष्पा देवी ने कहा कि विभाग के दावे और वास्तविकता में बड़ा अंतर है। रात में आठ से दस बार बिजली गुल हो रही है। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली रहना बड़ा मुश्किल है। इसी तरह सृष्टि देवी और पूजा देवी ने बताया - 2 दिन से कट ज्यादा बढ़ गए हैं। लाइनमैन संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी परेशान हैं। बुजुर्गों और बच्चों का तो और बुरा हाल है। दिन में किसी तरह समय काट लेते हैं, लेकिन रात में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें