फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाइप टूटे, नल उगल रहे मटमैला जल, मिट्टी से सने बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। भलवाल की लोअर रांजन पंचायत के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। कारण यह है - जलशक्ति विभाग के डाले गए पेयजल पाइप जगह-जगह लीक हो रहे हैं, जिनमें मिट्टी घुलकर आ रही है। पानी भरते ही बर्तनों में मिट्टी की परत जम जा रही है। डॉक्टर शुद्ध जल पीने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन लोअर रांजन के नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। समस्या को लेकर वीरवार को लोगों ने रांजन की सड़क पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि कई दफा जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या बता चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। पेयजल आपूर्ति भी 10 दिन बाद की जा रही है।

सरपंच सोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार जलशक्ति विभाग के जेई, एईई और एक्सईएन से बात की, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि जब एईई से बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं पहले से ही तंग हूं और अपना तबादला चाहता हूं। सरपंच कहा कि अधिकारी बात नहीं सुनते।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाइपों में लीकेज की जानकारी नहीं थी, एक दो दिन में कर्मचारियों को मौके पर भेजकर इनकी मरम्मत करवाएंगे, लोगों को नियमित और स्वच्छ जल मुहैया करवाया जाएगा।

राजिंद्र गुप्ता, एक्सईएन, भलवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें