जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को अवैध ठहराने की याचिका पर आज शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी। वांगचुक वर्तमान में जोधपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं और उनके वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक मामले में शीर्ष अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने वांगचुक की हिरासत को अवैध करार देते हुए याचिका अदालत में लगाई गई थी। गत आठ दिसंबर को हुई सुनवाई में उनकी ओर से वांगचुक को सुनवाई में वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए उपस्थित होने का अनुरोध भी किया गया था।
विज्ञापन
सॉलिसिटर जनरल की ओर से सभी कैदियों के साथ समान व्यवहार की बात कहकर इसका विरोध किया गया। मामले में सुनवाई को 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। गत 24 सितंबर में लेह में हुई हिंसा के बाद अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्तमान में वे राजस्थान के जोधपुर स्थित सेंट्रल जेल में बंद हैं।