फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में आज और कल भी भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
सुबह असमान मे काले बादल छाए रहे, दोपहर को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इसी बीच डोगरा चौक से गु? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। मानसून सक्रिय होने का इंतजार रविवार को जम्मू में खत्म हो गया। सुबह झमाझम बारिश से गर्मी से तो राहत मिली ही तापमान में गिरावट से कश्मीर की तुलना में जम्मू संभाग के कई जिले ज्यादा ठंडे रहे। इनमें जम्मू जिला भी शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 20 और 21 जुलाई को जम्मू संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जम्मू में रविवार को जैसे ही लोग नींद से जागे तो बारिश हो चुकी थी या बूंदा बूंदी जारी थी। लोगों ने छत व घर के परिसर में जलभराव पाया और उन्हें अंदाजा हो गया कि भारी बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश से जम्मू में तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू जिले में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि दूसरी तरफ कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में तापमान 32 डिग्री रहा। कश्मीर के जिलों के मुकाबले में जम्मू संभाग में ज्यादा ठंडक रही।
कटड़ा में तापमान 27 डिग्री से कुछ ज्यादा रहा। जबकि बटोत में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कश्मीर के काजीगुंड में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20 से 25 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय ही बना रहेगा।
विज्ञापन

-------------------
पारा गिरने से बिजली कटौती हुई कम
जम्मू। बारिश से तापमान में गिरावट आने के बाद बिजली कटौती से थोड़ी राहत मिली है। दोपहर बाद 10 से 15 मिनट के ही कट लगे। बूंदाबांदी होने के बाद तापमान में गिरावट आई। देर शाम तक लोगों को बिजली कटों से राहत मिली। हालांकि अन्य दिनों में दोपहर बाद लंबे बिजली कट सहन करने पड़ते थे। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
पेजयल किल्लत रही बरकरार
जम्मू। बारिश के बाद भी शहर में पानी की समस्या हल नहीं हुई है। रविवार को भी लोगों को 30 मिनट तक ही पानी मिला। इससे रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हुई। जलशक्ति विभाग के अनुसार बिजली कट के कारण मोटरें बंद होने से 18 में से 10 से 11 घंटे ही पानी की आपूर्ति हो रही है। शहर में 35 से 40 जीएमडी पानी की आपूर्ति हो रही है। तापमान में गिरावट और बिजली कटों का समय घटने पर ही समस्या का निदान हो पाएगा। एक्सईएन आरके महाजन ने बताया कि ऐसे इलाके जहां पर कम समय पानी दिया गया। यहां पर टैंकर भी भेजे गए हैं। समस्या का निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें