रियासी। सोमवार को डीडीसी चुनावों के लिए ब्लॉक जिज बगली में कुल 62.47 प्रतिशत मदतान हुआ। इस के साथ ही पंचायत चंकाह में सरपंच पद के लिए 81.60 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों स्थानों पर सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने पर कम लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सुबह दस बजे के बाद मतदान करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती गई और 12 बजे के करीब मतदान 40 और दोपहर को 60 प्रतिशत से ज्यादा हुआ। गौरतलब है कि जिज बगली ब्लॉक का काफी हिस्सा दूरदराज है, जिस कारण लोग घंटों पैदल सफर कर मतदान के लिए पहुंचे। 10 दिसंबर को ब्लॉक अरनास और भमाग में मतदान होगा।