रियासी। ब्लॉक जिजबगली में सोमवार को हुए डीडीसी चुनावों के साथ ही इसी ब्लॉक के अंतर्गत पंचायत चंकाह में सरपंच पद के लिए भी उपचुनाव हुआ। इसमें 81.60 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद मतगणना हुई। इसमें दलीप कुमार को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 251 वोटों से हराया। दलीप कुमार के विजेता धोषित होने के बाद मौके पर पहुंचे उन के समर्थकों ने जम कर जशन मनाया। गौरतलब रहे कि चंकाह के सरपंच राजेंद्र सिंह के बीडीसी चेयरमैन बनने के बाद से यह पद रिक्त था।