रामबन। जिले में डीडीसी चुनाव के चौथे चरण के तहत मतदाता मतदान में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। डीडीसी के लिए मतदान का कुल मतदाताओं का 67.39 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। सोमवार सुबह 7 बजे से उखडाल-ए और उखडाल-बी निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमश 67.32 और 67.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। एडीसी रामबन हरबंस लाल ने बताया कि 21741 में से 14651मतदाताओं ने 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार क अधिकार का इस्तेमाल किया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी 55 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।