फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घर से निकलें करें मतदान, उंगली पर स्याही का निशान जिम्मेदार नागरिक की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाल चौक के प्रताप पार्क में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


- नाटक और पेंटिंग के जरिये मतदान में भागीदारी बढ़ाने का दिया संदेश



संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। घर से निकलें करें मतदान, उंगली पर स्याही का निशान जिम्मेदार नागरिक की पहचान... यह संदेश शुक्रवार को लाल चौक स्थित प्रताप पार्क में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुति, नाटक, स्किट्स और चित्रकला प्रतियोगिता के जरिये मतदान की अलख जगाई गई।



कलाकारों व सांस्कृतिक समूहों ने मतदाता भागीदारी का महत्व बताया। चुनाव आयोग के मीडिया नोडल अधिकारी अपूर्व कुमार ने युवाओं की मतदाता जागरूकता में भूमिका पर जोर दिया। छात्रों और पहली बार मतदान करने वालों को मौलिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इंटरएक्टिव डिस्प्ले और कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कश्मीर विश्वविद्यालय ने कैनवास पेंटिंग, रीडिंग रूम, फूड टेक स्टॉल और कानूनी सहायता स्टॉल लगाए। इस अवसर पर विशेष सचिव अख्तर काजी, यूटी नोडल अधिकारी एसवीपी सपना कोटवाल, जिला नोडल अधिकारी विशेष एसवीपी ताहिर अहमद मागरे, जिला नोडल अधिकारी एसवीपी श्रीनगर शबीना कैसर और अंजुम राजा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने मॉक पोलिंग स्टेशन बनाया। यहां जिला युवा सेवाएं और खेल विभाग ने खेलों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। युवाओं से मतदाता जागरूकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें