कहा-बिना लालच के देश का विकास करने वाले उम्मीदवार को दें वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने सोमवार को खौड़ में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मजबूत लोकतंत्र के लिए लोगों से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया गया।
यह रैली सीडीपीओ कार्यालय खौड़ से शुरू हुई और एसडीएम कार्यालय खौड़ से होती हुई खौड़ मुख्य बाजार पहुंची। यहां राहगीरों और दुकानदारों को मतदान करने के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों से कहा गया कि वे बिना किसी लोभ लालच के देश का विकास करने वाले उम्मीदवार को मतदान करें। अब चुनाव के समय आप के वोट को खरीदने की कोशिश की जाएगी, लेकिन आप को किसी के भी बहकावे में नहीं आना है। रैली के दौरान महिलाओं ने कहा कि शराब और पैसे के लिए नहीं, देश के विकास के लिए मतदान करें।