फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूचियों में किए जा रहे संशोधन का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-ब्लॉक आरएस पुरा और सुचेतगढ़ का दौरा कर अधिकारियों से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। चुनाव आयुक्त जम्मू-कश्मीर बीआर शर्मा ने शनिवार को ब्लॉक आरएस पुरा एवं सुचेतगढ़ का दौरा किया। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मतदाता सूचियां को दिए जा रहे अंतिम रूप की जानकारी ली।
चुनाव आयुक्त पंचायत कोटली अर्जुन सिंह में पहुंचे। लोगों के साथ मुलाकात की। पंचायती चुनाव को लेकर मतदाता सूचियां को दिए जा रहे अंतिम रूप को लेकर चर्चा की। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय चकरोई में मतदाता सूचियां के बारे में जानकारी ली। चुनाव आयुक्त ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पंचायती चुनाव को लेकर मतदाता सूचियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवा मतदाता सूची में जरूर नाम दर्ज करवाएं। जिनका नाम गलत है, वे सही करवा लें। पंचायती चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो, इसके लिए चुनाव आयोग काम कर रहा है। नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। चुनाव आयुक्त के दौरे से संकेत हैं कि जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव के साथ-साथ पंचायती चुनाव की जल्द घोषणा हो सकती है। इस मौके पर एसीडी ग्रामीण विकास विभाग प्रीति शर्मा, एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लाेगों ने चुनाव आयुक्त को बताया कि पहले भी कई बार नाम त्रुटियां दूर करवाने के लिए फार्म भरे, लेकिन बावजूद इसके ठीक नहीं किए गए। मरालिया पंचायत की पंच रूचि डोगरा, मीनू शर्मा, रमनीश रामपाल ने कहा कि कई मतदातओं को अभी तक वोटर आई कार्ड नहीं मिले हैं। कई बार नाम ठीक करवाने पर भी सुधार नहीं किया गया है। इसके चलते मतदाताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें