फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले में डेंगू के 90 मामले, मुख्य बस अड्डे के निकट अधिक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों को हालत ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में अब तक डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में आने वाले मरीजों के रक्त की जांच करने पर डेंगू के मरीजों का पता चला है। कस्बे के मुख्य बस अड्डे के निकट अधिक मरीज सामने आए हैं। इसका कारण नालियों में पानी जमा रहने से मच्छर पैदा होना है। स्थानीय बुआ दित्ता, मनोज कुमार, अमन, आदि के अनुसार नालियों की समय पर सफाई न होने से गंदा पानी नालियों में खड़ा रहता है। इससे बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में एक डेंगू वार्ड बनाया है। यहां गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। अधिकतर मरीज अच्छी हालत में हैं, जिन्हें घर भेज दिया है। बुखार की शिकायत वाले मरीजों के रक्त की जांच की जा रही है। हर रोज 25 से 30 मरीजों के रक्त की जांच की जाती है।
विज्ञापन

- डॉ. मोहिंदर, अधीक्षक, जिला अस्पताल, सांबा
-
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारों और उनके क्षेत्र की जानकारी दी जा रही है। जिन क्षेत्रों में मरीज पाए जा रहे हैं, उस क्षेत्र में फॉगिंग की जा रही है।
- पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें