फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग बना वॉलीबाल टूर्नामेंट का चैंपियन

विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग​ विभाग बना वालीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन
विज्ञापन
जम्मू। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू में आयोजित पांचवें फैजल अब्बसा मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का खिताब इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने जीता है। मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

फाइनल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में इलेक्ट्रिकल विभाग विजेता रहा। कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हासन सामून मुख्य अतिथि थे। प्रिंसिपल अरुण बंगोत्रा ने कहा कि कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ वालीबॉल खिलाड़ी फैजान की याद में 2016 से टूर्नामेंट करवा रहे हैं। इससे पहले सेमीफाइनल में ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को 2-0 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग को 2-1 से हारकर फाइनल में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट अमित कुमार शर्मा, व्याख्याता, यात्रा एवं पर्यटन एवं खेल सचिव, चमेल सिंह शारीरिक शिक्षा मास्टर, तोशी देवी खेल विभाग के पीईटी के पर्यवेक्षण में किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें