फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खो-खो व कबड्डी में विजयपुर रहा फिसड्डी, सांबा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर क्षेत्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, रस्साकसी में रामगढ़ और पुरमंडल जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिता में अंतर क्षेत्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में जिला सांबा के सभी अंचलों से निकाले गए कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
रस्साकसी के अंडर-14 वर्ग में पुरमंडल ने विजयपुर को हराया। जबकि, अंडर-17 वर्ग में रामगढ़ ने विजयपुर को मात दी। खो-खो में भी विजयपुर को हार का सामना करना पड़ा। अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में उसे सांबा ने शिकस्त दी। वहीं, अंडर-17 वर्ग में भी विजयपुर को सांबा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उधर, कबड्डी में भी विजयपुर फिसड्डी रहा। इसके अंडर-14 वर्ग में उसे सांबा ने हराया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में विजयपुर ने सांबा को पटखनी दी। वॉलीबाल के अंडर-14 वर्ग में सांबा ने जीत दर्ज की। उसने विजयपुर को हराया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में विजयपुर ने रामगढ़ को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष चिब्बर निदेशक युवा सेवाएं और खेल विभाग जम्मू-कश्मीर के दिशा निर्देश पर डॉ. जितेंद्र मिश्रा और जिला अधिकारी सांबा चंद्र कांता की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि थे, और निधि गुप्ता जिला कोषागार अधिकारी मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से खेलों में भाग लेने की सलाह दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के सुचारू एवं सफल संचालन की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें