फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मढ़ को मात दे सोहागनी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। गलवाडे चक पंचायत के प्रताप मोड़ गांव में जय बाबा हंसुनाथ जी बरना वॉलीबॉल नाइट टूर्नामेंट सोहागनी की टीम ने जीत लिया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 32 टीमों ने दम दिखाया। फाइनल मुकाबले में सोहागनी की टीम ने मढ़ के खिलाड़ियों को हराया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीएम मढ़ मनु हंसा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने खिलाड़ियों को हर खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए एक नई चुनौती है। इसे केवल खेलों से ही हराया जा सकता है। उन्होंने टूर्नामेंट आयोजकों में शामिल अश्विनी कुमार, संदीप कुमार, सुरेश कुमार, गोकुल शर्मा, अंकुश शर्मा, कनव शर्मा और अभिनाश को बधाई दी। मौके पर बीडीसी मढ़ सुरिंदर कुमार, एसएचओ कानाचक संदीप सिंह चिब, एसएचओ दोमाना कुनाल सिंह जमवाल, सरपंच विक्रमजीत सिंह मन्हास, दलजीत सिंह, समाजसेवी संतोष चिब, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें