फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल सेमीफाइनल, हीरानगर से भिड़ेंगा PG विभाग

Fri, 26 Sep 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय जम्मू में चल रही अंतर कालेज वालीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर, डिग्री कालेज उधमपुर, डिग्री कालेज हीरानगर और पीजी विभाग ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में एमएएम कालेज ने डिग्री कालेज पलोड़ा को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


वालीबाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज सांबा को एकतरफा मुकाबले में 25-23, 25-20 से पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि सांबा के खिलाड़ियों ने भी टक्कर दी लेकिन आखिर में वे जीत को हासिल करने से चूक गए।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में डिग्री कालेज उधमपुर ने एमएएम कालेज को 21-25, 25-23 और 15-8 से कांटे की टक्कर में शिकस्त दी।

गवर्नमेंट डिग्री कालेज हीरानगर ने भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा को सीधे सेटों में 25-15, 25-18 से शिकस्त दी। इसके अलावा पीजी विभाग ने जीजीएम साइंस कालेज को एकतरफा मुकाबले में 25-18, 25-20 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें