फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हिना के बचाव में उतरे वीके सिंह ने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आर्मी चीफ और भाजपा नेता पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कश्मीर पहुंचे हैं। घाटी पहुंची सिंह भाजपा नेता डॉ. हिना भट्ट द्वारा अनुछेद 370 पर दिए गए विवादित बयान पर हिना का बचाव करते दिखे।
विज्ञापन


अनुछेद 370 के मुद्दे पर बोलते हुए वीके सिंह ने कहा कि, पार्टी की छवि खराब करने के लिए विरोधी इस बात को तूल दे रहे हैं। हमारी पार्टी ने न कभी अनुछेद 370 को खत्म करने की बात की है न ही हम इसे छेड़ने जा रहे हैं।

जो लोग इस बारे में बात कर रहे हैं वह भाजपा की बढ़त से डरे हुए हैं। उनका कहना है कि, इस मुद्दे को हमारी पार्टी घोषणापत्र में शामिल नहीं करेगी। सिंह पार्टी प्रत्याशियों से मिलने के लिए घाटी पहुंचे हैं।
विज्ञापन


2013 में विवादित टिप्पणी करने के बाद से यह सिंह का पहला कश्मीर दौरा है। 2013 में आर्मी चीफ रहते हुए सिंह ने कहा था कि, घाटी में शांति बनाए रखने के लिए रियासत के नेताओं को सेना की तरफ से पैसे दिए जाते हैं।

'भारी मतों से जीत दर्ज करेगी भाजपा'

पूर्व आर्मी चीफ और भाजपा नेता वीके सिंह का कहना है कि आगामा विधानसभा चुनावों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है। कश्मीर पहुंचे सिंह ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि देश भर की जनता की तरह घाटी के लोग भी भाजपा को पसंद कर रहे हैं और पार्टी को भारी मतो से जीत दिलाएंगे।

हमारी पार्टी ने दूसरी पार्टियों को बेहद पीछे छोड़ दिया है और दूसरी पार्टियां हमारे आंकड़े के आसपास भी नहीं पहुंच पाएंगी। उनका कहना है कि हमारी पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रही है।

विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा, लोगों ने बाढ़ के समय देखा है कि किस पार्टी ने लोगों की मदद की है और कौन देश का विकास कर सकता है। ऐसे बहुत से किस्से हैं जहां हमारी सरकार ने उम्मीद से बढ़कर काम किया है।
विज्ञापन

हिंदु सीएम के मुद्दे पर यह बोले वीके सिंह

विरोध‌ियों पर वार करते हुए सिंह ने कहा, उन लोगों ने जनता के लिए कुछ नही किया है और अब समय आ गया है जब लोगों को यह तय करना है कि कौन सी पार्टी रियासत का विकास कर सकती है।

उन्होंने कहा कि मैं यहां पर अपने प्रत्याशियों से मिलने के लिए आया हूं। ह‌िंदु सीएम के मुद्दे पर बोलते हुए सिंह ने कहा, अभी तक यह तय नहीं है कि मुख्यमंत्री कौन और कैसा होगा।

जो भी पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करेगी वह तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें