जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में कुछ महीने के बाद नेशनल असेसमेंट एंड अक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) की टीम का दौरा होने वाला है। टीम के दौरे से पहले विश्वविद्यालय के वीसी विभिन्न विभागों में जाकर व्यवस्थाओं को जांच रहे हैं। वह विभागों में जाकर नैक के लिए रखे गए सात मानकों के प्रतिवेदन का निरीक्षण कर रहे हैं। इसमें विभागों की उपलब्धियां आदि का मूल्यांकन किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद कुलपति की ओर से विभागों को बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि विश्वविद्यालय ने ग्रेड प्राप्त करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा किया जा सके। विश्वविद्यालय सूत्रों का कहना है कि वीसी ने हिंदी और संस्कृत सहित अन्य विभागों का दौरा किया है। इससे पहले नैक की टीम ने 2016 में जम्मू विश्वविद्यालय का दौरा किया था।