संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । विश्व हिंदू परिषद की प्रांत जम्मू कश्मीर व लद्दाख की बैठक अखनूर में कामेश्वर मंदिर में संपन्न हुई। इस दो दिवसीय बैठक में विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष अधिकारियों के साथ सदस्यों ने देश की परिस्थितियों पर चिंतन किया।
साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश हित में शत प्रतिशत चुनाव पर विचार विमर्श किया गया की किस तरह से देश हित में लोगों को चुनावों को लेकर जागरूक किया जा सके और बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें सुनील शर्मा को विश्व हिंदू परिषद जिला रियासी का मंत्री बनाया गया तो दूसरी और जुगल दुबे को उप प्रधान मनोनीत किया गया इसी तरह मधु शर्मा को दुर्गा वाहिनी का जिला रियासी का संयोजिका मनोनीत किया गया। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत प्रतिनिधि बैठक में क्षेत्रीय मंत्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्रीय संयोजीका वीणा माता, प्रांत मंत्री अभिषेक गुप्ता, संपर्क अधिकारी अजय शर्मा, प्रांत कार्यवाह राजेश गुप्ता, प्रांत सह मंत्री करण सिंह, सतीश कुमार, प्रांत सह संयोजिका शीतल दत्ता के अलावा प्रतिनिधि सभा के सदस्य मौजूद थे।