फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरेन्द्र रैना पनुन कश्मीर का कार्यकारी प्रधान नियुक्त, कश्मीरी पंडितों ने मांगी लोस और विस सीट

Sun, 10 Feb 2019 08:45 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Evm Machine - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पनुन कश्मीर संगठन ने रियासत के सभी राजनीतिक दलों से कश्मीरी पंडितों की आवाज उठाने के लिए लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उनके लिए सीट रिजर्व करने की मांग की है। बैठक में विरेन्द्र रैना को पनुन कश्मीर का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


संगठन ने एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटें कश्मीरी पंडित प्रत्याशी को देने की मांग कर राजनीतिक दलों की मंशा टटोलने का प्रयास किया है। जम्मू के कश्मीरी पंडित सभा हाल में रविवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। 

इसमें पनुन कश्मीर के चेयरमैन अश्वनी चुरंगू ने रियासत के सभी राजनीतिक दलों से कश्मीरी पंडितों के लिए सीट रिजर्व करने की मांग की। इसमें श्रीनगर लोकसभा की सीट और अनंतनाग, बारामुला, जम्मू वेस्ट विधानसभा में से कोई दो सीट रिजर्व करने की बात रखी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत में राजनीतिक दल लंबे समय से कश्मीर पंडितों की वापसी, मुआवजा समेत अन्य मुद्दों की बात करते आ रहे हैं। लेकिन अब समय है कि वह उन्हीं में से एक को चुनाव में खड़ा करें जो कि लोकसभा और विधानसभा में हमारी बातों को रख सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें