फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद घाटी में हिंसक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत भी हुई, जिसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। घटना नौहट्टा इलाके की है। यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए।

इनमें कुछ नकाबपोश भी थे, जिन्होंने पाकिस्तान का झंडा लहराया। आईएसआईएस लिखा झंडा भी दिखा। युवाओं ने आजादी के हक में नारे भी लगाए।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत में आधा दर्जन जख्मी

प्रदर्शन पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान मारे गए नागरिक के विरोध और जेलों में बंद हुर्रियत नेताओं की रिहाई को लेकर किया गया। जब प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालनी चाही, तो पुलिस ने आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

इस पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। यह भिड़ंत देर तक इलाके में जारी रही। इसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति रही। देखते-देखते दुकानें भी बंद हो गईं।

क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण थी। नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ आसपास के अन्य इलाकों में भी तनाव की स्थिति रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें