फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के पुराने शहर में फिर हुए हिंसक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई। इस दौरान जनजीवन भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

घटना श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके की है। यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।

युवाओं ने झंडा भी लहराया, जिस पर लिखा था ‘फ्री कश्मीर, फ्री सीरिया’। युवा जेलों में बंद हुर्रियत नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत

बंद का आह्वान अलगाववादियों की तरफ से किया गया था। इस दौरान आजादी के हकमें और देश विरोधी नारेबाजी भी की गई। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

इसके बाद प्रदर्शनकारी युवा उग्र हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। यह भिड़ंत काफी देर तक क्षेत्र में जारी रही।

इसके चलते तनाव की स्थिति रही। इलाके की सभी दुकानें बंद हो गई। नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ अन्य आसपास के इलाकों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। कई घंटे तक चले इस घमासान में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें