पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई। इस दौरान जनजीवन भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके की है। यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।
युवाओं ने झंडा भी लहराया, जिस पर लिखा था ‘फ्री कश्मीर, फ्री सीरिया’। युवा जेलों में बंद हुर्रियत नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।