फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा जारी, प्रदर्शनकारियों के बीच दिखे आतंकी

Tue, 09 Aug 2016 11:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में ‌ह‌िंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में मंगलवार को भी हिंसा जारी रही। कई स्थानों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर पथराव किया गया। कुपवाड़ा में पथराव कर भीड़ में आतंकियों की मौजूदगी भी देखी गई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


हिंसक प्रदर्शनों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बीच हुर्रियत के आह्वान पर पूरी घाटी में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। भारत विरोधी नारे लगाए। सेना की ओर से हिंसा प्रभावित इलाकों में लोगों को सड़क पर आने से रोकने में पुलिस तथा सुरक्षा बलों की मदद की जा रही है। 

अनंतनाग जिले के काजीगुंड इलाके के वेसू में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इस दौरान सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इसमें 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अवंतिपोरा, कुपवाड़ा के लालपोरा तथा बांदीपोरा जिले के अजास इलाके में सुरक्षा में तैनात जवानों पर पत्थरबाजी की गई। अवंतिपोरा में चुरसू गांव के पास जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम करने की कोशिश की। वाहनों पर पथराव भी किया गया। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों के जवानों ने उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। 

​श्रीनगर, अनंतनाग को छोड़कर पूरी घाटी से कर्फ्यू हटा

सुरक्षा बलों पर पथराव - फोटो : PTI
कुपवाड़ा जिले के लालपोरा में जामिया मस्जिद के बाहर 3000 से अधिक की भीड़ इकट्ठी हो गई और उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इस दौरान भीड़ को खदेड़ने में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यहां भीड़ में कुछ आतंकियों को भी चिह्नित किया गया। बांदीपोरा जिले के सुंबल थाना क्षेत्र के अजास इलाके में भी सुरक्षा बलों पर भीड़ ने पथराव किया। 

सोपोर, बांदीपोरा, लोलाब, पुलवामा, कुपवाड़ा आदि इलाकों में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वे जुलूस की शक्ल में निकलीं। देश विरोधी नारेबाजी के साथ ही सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वे फायरिंग में मारे गए युवाओं के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। 

घाटी में श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों और अनंतनाग को छोड़कर अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटा ली गईं। शेष इलाकों में कड़ी पाबंदियां रहीं। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। 
विज्ञापन

सेना ने किया फ्लैग मार्च

सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
श्रीनगर के नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल, बटमालू तथा महाराजगंज थाना क्षेत्रों और अनंतनाग शहर में कर्फ्यू जारी रहा। घाटी में मंगलवार को माहौल थोड़ा सामान्य दिखा। सुबह 11 बजे तक कुछ इलाकों में दुकानें खुलीं रहीं। प्राइवेट वाहन भी सड़कों पर नजर आए। अलगाववादियों के बंद के आह्वान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। रेल सेवा ठप है। मोबाइल इंटरनेट भी बंद है। 

श्रीनगर के बादामीबाग कैंटोंमेंट इलाके में मंगलवार को सेना ने फ्लैग मार्च किया। पांच-छह गाडि़यों में सवार जवान कश्मीरी में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे।

वाहनों पर लाल झंडा भी लगा था। हालांकि, एसएचओ कैंट का कहना है कि सेना कैंटोंमेंट इलाके में कभी भी फ्लैग मार्च कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें