फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर हिंसक हुए छात्र, दर्जनों घायल, कई वाहनों को नुकसान

Tue, 09 May 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में लगातार दूसरे दिन भी छात्र हिंसा भड़की। श्रीनगर, बडगाम और पुलवामा में छात्रों ने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। खास बात यह रही कि श्रीनगर में महिला कालेज की छात्राओं ने भी सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसमें एक छात्रा सहित दर्जनभर छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। आधा दर्जन छात्रों को पथराव के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। लाल चौक तथा आसपास की सड़कें पत्थरों से पट गईं। 

श्रीनगर में एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कैंपस से बाहर निकलकर मौलाना आजाद रोड पर मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका तो टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। छात्रों को खदेड़ने के लिए पहले तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने उपद्रव कर रही भीड़ को खदेड़ कर कैंपस में बंद कर दिया। इसके बाद छात्र कालेज के पीछे वाले गेट से निकलकर एक्सचेंज रोड पर आ गए। यहां भी उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। दोपहर एक बजे से शुरू हुई पत्थरबाजी शाम लगभग छह बजे तक जारी रही। इससे लाल चौक तथा आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति रही। श्रीनगर में छात्रों के प्रदर्शन से जहांगीर चौक से टीआरसी तक तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन

​सीएम तथा मंत्रियों को बदलना पड़ा रूट

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
पुलवामा में गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। बडगाम में सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने गवर्नमेंट बॉयज हाई स्कूल तथा गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को बंद रखा।   

छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों को सचिवालय से लौटते समय रूट बदलना पड़ा। लाल चौक से न जाकर उनका काफिला राजबाग इलाके से गुजरा। छात्रों के प्रदर्शन के चलते आम जनजीवन लाल चौक तथा आसपास के इलाकों में प्रभावित हुआ। दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर वाहन भी कम दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें