फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बारामुला में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी फूंकी, NIT में लगे बुरहान के पोस्टर

Sat, 06 Aug 2016 09:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में शनिवार को भी हिंसा भी जारी रही। कई जगह उग्र प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुईं। कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। अनंतनाग में देश विरोधी रैली के लिए बनाए गए मंच को सुरक्षा बलों ने तोड़ दिया। बारामुला में एक पुलिस चौकी फूंक दी गई। शोपियां में भी झड़प हुई।
विज्ञापन


स्थिति को काबू करने में सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हवाई फायरिंग भी की गई। झड़पों में 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी और 150 से अधिक घायल हुए थे। 

वहीं एनआईटी श्रीनगर में प्रशासनिक ब्लाक के नोटिस बोर्ड पर बुरहान के पोस्टर चिपका दिए गए थे, जिन्हें बाद में छात्रों ने हटा दिया। उधर, कालेज में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वे पूरी तरह यहां सुरक्षित हैं। हास्टल में भोजन मिल रहा है और बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु है। छात्रों ने पथराव की घटना से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग में देश व‌िरोधी रैली नाकाम

घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
अनंतनाग में रैली की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने मंच तोड़ दिया। टेंट को कब्जे में ले लिया। इसका लोगों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। इसमें सात महिलाओं समेत 40 लोग घायल हो गए।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के अलावा कुलगाम, शोपियां तथा पुलवामा में भी रैलियां की गईं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के वागूरा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने खाली पड़ी एक पुलिस चौकी को आग लगा दी। इससे भवन के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

बारामुला के ही पट्टन चौक पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसमें एक लड़की सहित चार लोग घायल हो गए। शोपियां में हरपोरा पुलिस चौकी पर पथराव किया गया। 

उधर, श्रीनगर के नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल, महाराजगुंज तथा बटमालू थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। बडगाम जिले के चाडूरा, खान साहिब, मागाम व बडगाम, अनंतनाग तथा बारामुला जिले के खानपोरा में भी कर्फ्यू है।

बंद से घाटी में 29वें दिन भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। पेट्रोल पंप, स्कूल, कालेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा बैंक बंद रहे। मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें