फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में तनाव,भारी सुरक्षाबलों की तैनाती

Fri, 11 Nov 2016 01:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा के 126वें दिन तनाव का माहौल है। घाटी में बीते कई दिनों से चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के दौर में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। घाटी में वीरवार को अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ के चीफ यासिन मलिक के गिरफ्तार होने के बाद से ही तनाव के मद्देनजर भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


श्रीनगर में अलगाववादियों के जामिया मस्जिद मार्च के आवाहन के बाद से ही बवाल होने की आशंकाओं के बीच भारी सुरक्षाबल की तैनाती हुई है। इस लिहाज से श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में पाबंदियां लगातार बरकरार हैं। श्रीनगर के निचले इलाकों में सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 

गौरतलब है कि अलगाववादियों के शुक्रवार को जामिया मस्जिद चलो आह्वान के मद्देनजर जेके एलएफ के चेयरमैन यासीन मलिक को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को नगीन स्थित आवास पर नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें