परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सरहद के साथ लगते गांवों में रहने वाले ग्रामीणों ने बीएसएफ की मदद से अनुकरणीय पहल करते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत खुद कर डाली। इसमें उन्हें 195वीं वाहिनी की तकनीकी मदद प्राप्त हुई। इस मुख्य संपर्क मार्ग पर जगह जगह गड्ढे बन गए थे। कई दिनों तक प्रशासनिक सहायता न मिलने पर ग्रामीणों ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की और सामूहिक प्रयास से रास्ते को फिर से चालू कर दिया। स्थानीय निवासी गुलाब सिंह कहना है कि जब तक मदद नहीं आई, तब तक हाथ पर हाथ रखे बैठने के बजाय उन्होंने खुद आगे बढ़कर समाधान निकालने का फैसला किया। संवाद