सांबा। नेकां कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जोनल सचिव चंद्र उदय सिंह ने की। इस अवसर पर नेकां के राज्य महासचिव एवं पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा मुख्य अतिथि थे। सरकारी डिग्री कालेज में नेकां छात्र संघ के चुनाव में तरुण सिंह को प्रधान, सानिया स्लाथिया, संदीप अत्री, मुस्कान संब्याल, रोहन काटल को उपाध्यक्ष, प्रणव संब्याल संयुक्त सचिव, महासचिव वंश खजुरिया, प्रवक्ता संदीप कौर, खंजाची साहिल चौधरी को नियुक्त किया गया। संवाद