फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दड़प पंचायत के पास मृत मवेशियों के देखे जाने पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
ヤसड़क मार्ग बंद कर बैठी हुई महिलाएंヤ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। दड़प पंचायत के गांव खवासका के पास मृत मवेशियों के देखे जाने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सरपंच कश्मीरा सिंह, प्रवीण कुमार सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने मरालिया-कुंजवानी मार्ग बंद कर प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने इन मवेशियों को मारकर रणबीर नहर में फेंका है उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सतवारी थाना प्रभारी गुरमीत सिंह को इस मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने गांव में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। बाद में एसडीपीओ राम सिंह, एसपी साउथ विनय कुमार ने उक्त स्थान पर पहुंच विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि कानून के अंतर्गत ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिन्होंने मवेशियों को मारकर नहर में फेंका है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों का पोस्टमार्टम कराए जाने का निर्देश देने पर सड़क मार्ग को खोला गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि मरालिया के डाक बंगला के पास पुलिस द्वारा पहले नाका लगाया गया था, लेकिन काफी समय से नाका उठाया गया और उन्होंने फिर से यहां पर नाका लगाने की मांग की ताकि मवेशियों की तस्करी करने वाले लोगों पर काबू पाया जा सके। एसपी साउथ विनय कुमार ने पत्रकारों से कहा कि जिन लोगों ने इन मवेशियों को मारकर नहर में फेंका है उनकी शिनाख्त की जा रही है। सतवारी थाने में इसका मामला दर्ज किया गया है। उक्त स्थान पर पुलिस का एक नाका लगाए जाने का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें