फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सरपंच के बेटे की हत्या कर शव फेंका

Sun, 04 Jan 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में सरपंचों और उनके परिवार वालों की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने एक सरपंच के बेटे का जान ले ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को 19 साल के उमर इश्फाक मीर का अपहरण आतंकियों ने उसके घर के पास से किया था।
विज्ञापन


उमर के पिता मोहम्मद इश्फाक मीर कांग्रेस से जुड़े हैं और सोपोर में एक गांव के सरपंच हैं। उमर को बारामुला के तुज्जर शरीफ इलाके से अगवा किया गया था। आज सुबह उमर का शव गांव के पास मिला। पुलिस का कहना है कि उमर के शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं मिला है।

उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार शव के पास कुछ खाली इंजेक्शन और गोलियां (दर्द निवारक) पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, संभव है उमर की हत्या रंजिश के चलते की गई है या उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और इस दौरान उसकी मौत हो गई हो।
विज्ञापन


मीर 12वीं कक्षा का छात्र था। पांच बहनों का वह अकेला भाई था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। हत्या के विरोध में सोपोर में छह जनवरी को बंद का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें