संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। सलाथिया बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को गुड़ा सलाथिया में धूमधाम से मनाई गई। अम्मा सिलावंतिया मंदिर में लोगों ने माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। देविका घाट के पास बने अम्मा जी के मंदिर में राज्य भर से श्रद्धालु पहुंचे। पंकज सलाथिया और पद्मश्री मोहन सिंह सलाथिया ने बताया कि मेल में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगत के लिए बाद लंगर भी लगाया गया।