फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगी आईईसी वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा के ग्रामीण इलाकों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। सरकार की योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन रविवार का सांबा के ग्रामीण इलाकों में किया गया। यह अभियान बाड़ी ब्राह्माणा, सांबा और रामगढ़ ब्लॉक की छह पंचायतों में शुरू हुआ। उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने बाड़ी ब्राह्मणा की पंचायत पल्ली में आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रख अंब टाली, रामनगर, पाटली, ररी, लोअर बीरपुर और घो ब्राह्मणा पंचायतों से गुजरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें धरती कहे पुकार के और स्वच्छता गीत दर्शकों के बीच गूंज उठा। इसके अतिरिक्त एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रमुख योजनाओं के माध्यम से हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाया गया। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल थी, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक कल्याण और ग्रामीण विकास जैसे विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक सकारात्मक बदलाव की अपनी कहानियां सुनाईं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें