- तीन दिवसीय जेएंडके यूटी पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तीन दिवसीय जेएंडके यूटी पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप रविवार को इंडोर स्टेडियम भगवती नगर में संपन्न हुई। अंतिम दिन 105 किग्रा, 120 किग्रा और 120+ किग्रा भारवर्ग में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्ग के मुकाबले हुए। 120+ किग्रा भारवर्ग में विक्रमजीत सिंह ने पावरलिफ्टिंग के सीनियर (क्लासिक) की श्रेणी में 825 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनप्रीत सिंह ने सीनियर (इक्विप्ड) की श्रेणी में 545 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण जीता।
120 किग्रा भारवर्ग में पावरलिफ्टिंग में सीनियर के इक्विप्ड में गौरव शर्मा ने 845 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण और जावेद खान ने 380 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं, क्लासिक में आशीष सैनी ने 520 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण और आकाश मीनिया ने 425 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता। जूनियर क्लासिक में अमन देव सिंह ने स्वर्ण, जबकि अरुण प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह सब-जूनियर क्लासिक में अमृत शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, डेडलिफ्ट के सीनियर इक्विप्ड में गौरव शर्मा ने 300 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण जीता।
105 किग्रा भारवर्ग में उमेश रैना ने स्वर्ण जीता
पावरलिफ्टिंग के 105 किग्रा भारवर्ग में मास्टर्स-1 इक्विप्ड और क्लासिक में उमेश रैना ने स्वर्ण जीता। वहीं, सीनियर इक्विप्ड में रोनित वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर क्लासिक में परतोष ने स्वर्ण और आशीष कुमार ने रजत पदक जीता। सब-जूनियर इक्विप्ड में उज्जवल ने और क्लासिक में पारस कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि राघव शर्मा ने रजत और आसिफ अंसारी ने कांस्य पदक जीता।