फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नटरंग ने हिंदी नाटक तौबा-तौबा का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नटरंग के संडे थिएटर में रविवार को हिंदी नाटक तौबा-तौबा का मंचन हुआ। नाटक की शुरुआत अनोखे लाल के घर से होती है। कुछ ही दिनों के भीतर नाटक का मंचन है, जिसके निर्देशक अनोखे लाल है। नाटक की रिहर्सल को लेकर निर्देशक के अलावा कोई भी गंभीर नहीं है। जो कलाकार नाटक में एकल प्रवेश की गुहार लगाते थे, वे रिहर्सल छोड़ने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाने लगे हैं। वहीं, नया नौकर हर बार कमरे में एक नई समस्या लेकर आता है।
अनोखे लाल नाटक के प्रदर्शन को लेकर बहुत चिंतित थे। कुछ भी ठीक नहीं हो रहा था। अभिनेता डायलॉग की लाइनें भूल रहे थे, लोग रिहर्सल में देर से आ रहे थे और ऊपर से, शो के टिकट पहले ही बिक चुके थे। सबसे बड़ा संकट तब होता है, जब निर्देशक को पता चलता है कि जो अभिनेता नायक के पिता की भूमिका निभा रहा था, वह नाटक नहीं कर रहा। उसे कुछ निजी काम के लिए शहर से बाहर जाना पड़ा है। इस समाचार से आहत होकर, वह अपने नौकर को नाटक में पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार करने का फैसला करता है, जो अनिच्छा से सहमत होता है लेकिन असली परेशानी तब पैदा होती है जब अनोखे लाल के असली पिता आते हैं। जिनके सामने नौकर ने खुद को अनोखे लाल की पिता के रूप में पेश किया। जिस पर नौकर और अनोखे लाल दोनों को असली पिता से खूब मार पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में अभिनय करने वाले नटरंग कलाकारों में मिहिर गुजराल, आदेश धर, वंदना ठाकुर, कुशल भट्ट, संकेत भगत और विशाल शर्मा शामिल थे। नाटक का लेखन राजिंदर कुमार ने और निर्देशन व लाइटिंग नीरज कांत शर्मा ने किया। साउंड प्रिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रस्तुतिकरण पायल खन्ना द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें